Kale in Hindi – आमतौर पर डॉक्टर हरी सब्जियां खाने के सलाह देते है। क्योंकि हरी सब्जियों में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जिसका सेवन करने से स्वस्थ के लिए लाभदायक होता है। हम में से ज्यादातर लोग कुछ गिनीचुनी सब्जियों का ही सेवन करते हैं।
लेकिन आज हम आपको एक ऐसी हरी पत्तेदार सब्जी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका नाम है केल। केल में विटामिन्स, प्रोटीन, आयरन, फाइबर जैसे कई न्यूट्रिशन प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं जो आपकी सेहत के लिए बहुत आवश्यक होते हैं।
केल क्या है (What is Kale in Hindi)
केल एक प्रकार की हरे पत्तेदार सब्जी है जो देखने में ब्रोकोली (broccoli) के सामान दिखाई देती है। केल का वनस्पति नाम Brassica Oleracea है और केल को हिंदी में करम साग कहते हैं।
केल हरे रंग का और घुंघराले पत्तेदार होता है जो देखने में बहुत आकर्षित लगता है। कई लोग केल को सजावटी पौधे के रूप में लगाते हैं।
केल की खेती की शुरुआत 20वीं शताब्दी में हुई थी। जिसमे मुख्य रूप से अमेरिका में सजावट के रूप में इस्तेमाल किया जाता था। इसके बाद सन 1990 में सब्जी के रूप में सबसे ज्यादा प्रचलित हुआ था। आज के समय में केल का उत्पादन अमेरिका, चीन, भारत, मेक्सिको, स्पेन और अन्य कई देशों में होता है।
केल के फायदे – Benefits of Kale in Hindi
केल में कई सारे पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर को पोषण तो देते है साथ ही कई बिमारीयों से बचाने में मदद करते हैं। तो चलिए जानते हैं कि केल का सेवन करने से क्या-क्या फायदे मिलते हैं।
1.) केल के फायदे वजन कम करने में
आज के समय में लगभग हर दूसरा व्यक्ति मोटापे से परेशान हैं। मोटापा छुटकारा पाने के लिए लगो संभव प्रयास करते हैं लेकिन फिर भे उनका मोटापा कम नहीं होता है। मोटापे को दूर करने के लिए सिर्फ व्यायाम या योग नहीं है बल्कि इसके साथ सही डाइट पर भी ध्यान देना चाहिए।
एक अच्छी डाइट के रूप केल हरी पत्तेदार सब्जी को शामिल कर सकते हैं। केल में मौजूद डाइट्री फाइबर मोटापा को दूर करने में मदद करता है।
(और पढ़ें – वजन कम करने के लिए घरेलू उपाय)
2.) केल के गुण रखे हृदय का ख्याल
हृदय यानी दिल हमारे शरीर का बहुत ख़ास अंग होता है जो हर समय काम करता है। इसलिए इसको स्वस्थ रखने के लिए हमें हर संभव प्रयास करना चाहिए। एक रिपोर्ट के अनुसार सिर्फ भारत में 10 करोड़ से अधिक लोग दिल की बीमारी से गसित है और इनमे से 5% मरीज की हर साल मौत हो जाती है।
हृदय के जोखिम खतरे को दूर करने के लिए अपने आहार में केल को शामिल कर सकते हैं। केल न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है, बल्कि यह आपके दिल को स्वस्थ और रोगों से बचाने में मदद करता है।
3.) केल के फायदे मधुमेह नियंत्रण में
मधुमेह एक गंभीर बीमारी है जो आजकल बहुत तेजी से बढ़ रही है। जब रक्त में ग्लूकोज का स्तर बढ़ जाता है तो मधुमेह रोग हो जाता है। मधुमेह को जड़ से ख़त्म नहीं किया जा सकता है लेकिन इसे कण्ट्रोल जरूर कर सकते हैं।
मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए केल बहुत लाभकारी होता है। दरसल केल में एंटी-डायबिटिक गुण मौजूद होते हैं जो मधुमेह के जोखिम से खतरे से आपको बचा सकती हैं।
(और पढ़ें – शुगर को जड़ से खत्म करने के उपाय)
4.) केल के लाभ हड्डियों के लिए
हड्डियों को पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम और मिनरल्स न मिलने से हड्डियाँ कमजोर होने लगती है। और एक समाय ऐसा आता है कि हम अधिक भार उठाने में असमर्थ हो जाते हैं और अपना निजी काम करने के लिए भी दूसरों का सहारा लेना पड़ता है।
हड्डियां मजबूत बनाने के लिए आप अपने आहार में केल को शामिल कर सकते हैं। केल में कैल्शियम, विटामिन्स, प्रोटीन, पोटैशियम और अन्य तत्व मौजूद होते है जो हड्डियों को मजबूत बनाने के सहायक होते हैं साथ ही क्षतिग्रस्त हुई हड्डियों को भी शक्ति प्रदान करने में मदद करते है।
5.) केल फायदेमंद है आँखों के लिए
आजकल कम उम्र में लोगो की आँखे कमजोर होने लगती है। आँखे कमजोर होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे लगातार कंप्यूटर या मोबाइल चलाने से या शरीर में पोषक तत्वों के आभाव के कारण। आँखे हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग होता है, इन्ही आखों से हम खूबसूरत दुनिया का नजारा देखते हैं। इसलिए आँखों को स्वस्थ रखने के लिए हमें हर संभव प्रयास करना चाहिए।
आपको बता दें कि केल दृष्टि सुधारक के रूप में काम करता है। केल में मौजूद विटामिन ए, विटमिन ई, आयरन और ल्यूटिन जैसे पोषक तत्व आँखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करते हैं।
(और पढ़ें – आंखों की रोशनी बढ़ाने के घरेलू उपाय)
6.) केल के फायदे डिप्रेशन को दूर करने में
आजकल की भागदौड़ भरी जिन्दगी में लोगो के पास खुद के लिए वक्त नहीं है, और न ही अपने परिवार के लिए। बस अपने काम कि चिंता लगभग सभी को होती है। ऐसे में कई लोग डिप्रेशन के शिकार हो जाते हैं।
आप खुद को डिप्रेशन से दूर रखना चाहते हैं तो अपने आहार में केल को शामिल कर सकते हैं। केल एंटी डिप्रेसेंट गुणों से समृद्ध होता है, जो आपको तनाव रहित बनाने में मदद कर सकता है।
7.) केल के गुण रखे त्वचा का ख्याल
खूबसूरत त्वचा को पाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं। कुछ लोग घरेलू नुख्से अपनाते हैं तो कुछ लोग अंग्रेजी दवाइयों का सेवन करते हैं। बावजूद इसके उनके मन मुताबिक सफलता नहीं मिलते है।
सुन्दर कोमल त्वचा पाने के लिए केल को अपने आहार में शामिल कर सकते है। केल में विटामिन ई, विटामिन सी, विटामिन डी और अन्य पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं जो त्वचा पर होने वाले मुँहासे, झुर्रियां, पिम्पल्स, डार्क सर्कल आदि समस्याओं से छुटकारा दिलाकर त्वचा को कोमल और खूबसूरत बनाने में मदद करते हैं।
(और पढ़ें – चेहरे को गोरा और सुंदर बनाने के उपाय)
8.) केल खाने के फायदे पाचन क्रिया के लिए
आजकल की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में लोग गलत खानपान और अनियमित दिनचर्या अपनाते हैं जिसका असर पाचन क्रिया पर भी पड़ने लगता है। पाचन खराब होने से पेट में कई सारी समस्याएं होने लगती हैं जैसे अपच, गैस, कब्ज, पेट दर्द, जी मिचलाना इत्यादि।
पाचन क्रिया को बेहतर बनाने के लिए केल का सेवन कर सकते हैं। केल में फाइबर, विटामिन सी, पानी, विटामिन-बी और अन्य तत्व मौजूद होते हैं जो आपकी पाचन क्रिया ख्याल रहते हैं और ठीक तरह से काम करने में सहायक होते हैं।
9.) केल के फायदे इम्युनिटी बढ़ाने में
स्वस्थ शरीर के लिए इम्यून सिस्टम का मजबूत होना जरूरी है। जिन लोग इम्युनिटी कमजोर होती है, वे जल्दी बीमार पड़ जाते हैं और जल्दी ठीक भी नही होते हैं।
इम्युनिटी मजबूत करने के लिए आप केल का इस्तेमाल कर सकते हैं। केल कई पौष्टिक तत्वों और एंटीऑक्सीडेंट तत्वों से भरपूर होता है जो आपकी इम्युनिटी मजबूत बनाने में सहायक होता है।
(और पढ़ें – रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उपाय)
10.) केल के फायदे कैंसर के लिए
कैंसर एक ऐसी घम्भीर बीमारी है जिसकी वजह से हर साल लाखों लोग अपनी जान गवा देते हैं। वहीं कैंसर का इलाज इतना मंहगा होता है कि हर व्यक्ति के बस की बात नहीं होती है। इसलिए जरूरी है कि पहले से कैंसर जैसी बीमारी से खुद को बचाकर रखें।
केल में कैल्शियम, पोटैशियम, फाइबर और कई पौष्टिक तत्व होते हैं जो कैंसर जैसी घातक बीमारी से बचाने में मदद करते हैं। साथ ही कोशिकाओं को क्षतिग्रस्त होने से बचाता है।
केल का उपयोग -Uses of Kale in Hindi
ऊपर हमने केल के फायदों के बारे जान लिया है। अब जानते हैं कि केल का उपयोग कैसे कर सकते हैं।
- कच्चे केल का जूस बनाकर सेवन कर सकते हैं।
- केल की सब्जी बनाकर सेवन कर सकते हैं।
- केल का सेवन आप सलाद की तरह खा सकते हैं।
- केल का इस्तेमाल भजिया बनाकर भी कर सकते हैं।
- केल का उपयोग सूप बनाकर भी कर सकते हैं।
केल के पौष्टिक तत्व – Nutritional Value of Kale in Hindi
केल में कई तरह के मिनरल्स और खनिज पदार्थ पाए जाते हैं जैसे विटामिन सी, कैल्शियम, विटामिन ई, मैग्नीशियम, थायमिन, फाइबर, सोडियम, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, पोटैशियम, नियासिन, फोलेट, जिंक, विटामिन बी-12, विटामिन डी, आयरन, राइबोफ्लेविन आदि। तो चलिए नीचे चार्ट की माध्यम से जानते हैं कि 100 ग्राम केल में कौन-कौन से पोषक तत्व होते हैं और कितनी मात्रा में मौजूद होते है।
पोषक तत्व | 100 ग्राम केल में |
प्रोटीन | 2.92 ग्राम |
पोटैशियम | 348 मिलीग्राम |
कैल्शियम | 254 मिलीग्राम |
फास्फोरस | 55 मिलीग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 75.0 – 83.3 ग्राम |
सोडियम | 53 मिलीग्राम |
विटामिन सी | 93.4 मिलीग्राम |
मैग्नीशियम | 33 मिलीग्राम |
जिंक | 0.39 मिलीग्राम |
थायमिन | 0.113 मिलीग्राम |
आयरन | 1.60 मिलीग्राम |
फाइबर | 4.1 ग्राम |
राइबोफ्लेविन | 0.347 मिलीग्राम |
केल के नुकसान – Side Effects of Kale in Hindi
केल के जितने फायदे होते हैं उसकी तुलना में इसके नुकसान बेहद ही कम हैं। तो चलिए जानते हैं कि केल से होने वाले नुकसान कौन-कौन से हैं।
- गर्भवती महिलाओं को केल का सेवन करने से पहले किसी डॉक्टर या चिकित्सक के परामर्श जरूर लेना चाहिए।
- केल के अधिक सेवन से एलर्जी, गैस, दस्त की समस्या हो सकती हैं।
- अगर आपके शरीर में सूजन रहती है तो केल का सेवन न करें। ऐसे में सूजन की समस्या और अधिक बढ़ सकती है।
- केल का सेवन करने से कुछ लोगो को यूरिन अधिक आता है।
FAQs – Kale in Hindi
केल खाने से मधुमेह, हृदय रोग, कैंसर जैसी बीमारियों को रोकने में मदद मिलती है।
ठंड का मौसम केल की खेती करने का सबसे अच्छा समय माना जाता है।
केल सब्जी के बीज आप अपने नजदीकी बीज भण्डार से खरीद सकते हैं। इसके अलावा इसे ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं।
निष्कर्ष
मुझे उम्मीद है आपको यह पोस्ट केल क्या है और इसके फायदे (Kale in Hindi) जरुर पसंद आया होगा. यदि आपके मन में केल से जुड़े कोई सवाल या जुझाव है तो नीचे कमेंट कर सकते है. इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा सोशल मीडिया पर भी शेयर करें जिससे अन्य लोगो को केल सब्जी के बारे में सही जानकारी मिलेगी।