यूरिन इन्फेक्शन में क्या नहीं खाना चाहिए, भूलकर भी न खाएं ये चीजे

यूरिन इन्फेक्शन में क्या नहीं खाना चाहिए – यूरिन इन्फेक्शन एक मूत्रमार्ग का संक्रमण है जो मूत्रमार्ग में बैक्टीरिया जमा हो जाने के कारण होता है। यूरिन इन्फेक्शन किसी को भी प्रभावित कर सकता है। लेकिन महिलाओं में पुरुषों के मुकाबले यह समस्या अधिक होती है।

अगर यूरिन इन्फेक्शन के शुरुआती लक्षणों को ध्यान देकर और इसका सही उपचार नहीं किया जाता है, तो यह समस्या और गंभीर हो सकती है।

यूरिन इन्फेक्शन होने पर अपने खान-पान विशेष ध्यान रखना चाहिए तो वही कुछ चीजों का परहेज रखना चाहिए। आज के इस पोस्ट में हम विस्तार से जानेगे कि यूरिन इन्फेक्शन में क्या नहीं खाना चाहिए और क्या खाना चाहिए।

यूरिन इन्फेक्शन में क्या नहीं खाना चाहिए
यूरिन इन्फेक्शन में क्या नहीं खाना चाहिए

यूरिन इन्फेक्शन में क्या नहीं खाना चाहिए

यूरिन इन्फेक्शन एक संक्रमण होता है जो मूत्रमार्ग को प्रभावित करता है। यूरिन इन्फेक्शन के समय कुछ आहार जिन्हें आपको नहीं खाना चाहिए, जो नीचे निम्नलिखित दिए गए हैं ।

(1) अत्यधिक मसालेदार भोजन न करें

अत्यधिक मसालेदार और तीखे खाद्य पदार्थ का सेवन करने से यूरिन इन्फेक्शन की समस्या को और अधिक बढ़ा सकते हैं। इसलिए अधिक मिर्च, मसालेदार, तला हुआ और खाद्य पदार्थों का सेवन कम करें।

(2) शराब न पिए

अगर आप यूरिन इन्फेक्शन के समय शराब का सेवन करते है तो यह समस्या और बढ़ सकती है। शराब शरीर में मूत्रमार्ग की संचार को प्रभावित कर सकता है और यूरिन इन्फेक्शन के लक्षणों को बढ़ा सकता है।

(3) कैफीन युक्त पदार्थ से दूर रहें

यूरिन इन्फेक्शन के दौरान कैफीन युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आप यूरिन इन्फेक्शन की समस्या से जूझ रहे हैं तो चाय, कॉफी और अन्य कैफीन युक्त पेय पदार्थों का सेवन ना करें।

(4) अत्यधिक मीठा न खाएं

यूरिन इन्फेक्शन की समस्या से पीड़ित अत्यधिक मीठा खाने से परहेज करना चाहिए। शक्कर, चॉकलेट, बर्फी, केक और अन्य मीठा खाद्य पदार्थ का अत्यधिक सेवन करने से यूरिन इन्फेक्शन को बढ़ा सकते हैं।

(5) खट्टे फलों का सेवन न करें

यूरिन इन्फेक्शन के दौरान आपको अत्यधिक खट्टे फलों का सेवन नहीं करना चाहिए। खाने में नींबू, संतरा, अंगूर, स्ट्रॉबेरी और अनन्नास, टमाटर जैसे खट्टे पदार्थ का सेवन नहीं करना चाहिए।

यूरिन इन्फेक्शन में क्या खाना चाहिए

यूरिन इन्फेक्शन में सही आहार का सेवन करने से आप इस समस्या से जल्दी छुटकारा पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि यूरिन इन्फेक्शन में क्या खाना चाहिए।

(1) खूब पानी पिए

हर व्यक्ति को रोजाना कम से कम 8-10 गिलास पानी पीना चाहिए। यूरिन इन्फेक्शन की समस्या को कम करने के लिए आपको रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। अधिक मात्रा में पानी पीने से आपके मूत्रमार्ग को शुद्ध करने में मदद मिलती है।

(2) क्रैनबेरी जूस पिए

क्रैनबेरी जूस यूरिन इन्फेक्शन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद बैक्टीरियल संक्रमण को रोकने और मूत्रमार्ग को साफ़ रखने में मदद करता है।

(3) पपीता खाएं

यूरिन इन्फेक्शन की समस्या होने पर आपको पपीता का सेवन करना चाहिए। पपीता में मौजूद पैपेन एंजाइम यूरिन इन्फेक्शन को कम करने में मदद करते है। पपीता को आप खाना खाने से पहले या बाद में खा सकते हैं।

(4) हरे पत्ते वाली सब्जियां

हरी सब्जियों का सेवन करना यूरिन इन्फेक्शन के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है। हरी सब्जियों में विटामिन्स, मिनरल्स, और फाइबर की अच्छी मात्रा मौजूद होती है जो यूरिन इन्फेक्शन से लड़ने में मदद कर सकता है। इसके लिए आप पालक, मेथी, तोरई, लौकी, धनिया और पुदीने को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।

(5) लहसुन खाएं

यूरिन इन्फेक्शन की समस्या से राहत पाने के लिए लहसुन का सेवन कर सकते हैं। लहसुन में कई सारे औषधीय गुण मौजूद होते हैं जो यूरिन इन्फेक्शन को ठीक करने में मदद करते हैं। इसके लिए आप कच्चे लहसुन को कुचल कर या चटनी के रूप में सेवन कर सकते हैं।

(6) दही खाएं

दही में उत्तम गुणों वाले बैक्टीरिया मौजूद होते हैं जो आपके शरीर को बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। अगर आप यूरिन इन्फेक्शन की समस्या सामना कर रहे हैं, तो इस संक्रमण को दूर करने के लिए आप अपने आहार में दही को शामिल कर सकते हैं।

यूरिन इन्फेक्शन के लक्षण

यूरिन इन्फेक्शन होने पर निम्नलिखित लक्षण हो सकते है।

  • पेसाब में जलन और दर्द होना।
  • पेसाब रुक-रुक कर आना।
  • बार-बार पेसाब आना।
  • पेसाब से बदबू आना।
  • थकान और कमजोरी महसूस होना।
  • पेसाब के साथ खून आना।
  • गहरे रंग का पेसाब होना।

FAQs – यूरिन इन्फेक्शन में क्या नहीं खाना चाहिए

यूरिन इन्फेक्शन में क्या नहीं खाना चाहिए?

यूरिन इन्फेक्शन में खट्टे फल, अधिक मीठा, तीखा और अधिक मसालेदार खाद्य पदार्थो का सेवन नहीं करना चाहिए।

यूरिन इन्फेक्शन में क्या खाना चाहिए?

यूरिन इन्फेक्शन के खतरे को कम करने के लिए आप रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पिए। इसके अलावा हरी सब्जियां पालक, मेथी, तोरई, लौकी और फलों में पपीता, कीवी, अनार, केला आदि को शामिल कर सकते हैं।

यूरिन इन्फेक्शन को ठीक करने का सबसे तेज़ तरीका क्या है?

यूरिन इन्फेक्शन को ठीक करने के लिए 5-7 इलायची के दानों को पीस लें। अब इसमें आधा चम्मच सोंठ पाउडर, अनार का रस और सेंधा नमक मिलाएँ और इसे गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से जबरदस्त आराम मिलता है।

निष्कर्ष

यूरिन इन्फेक्शन एक मूत्रमार्ग की समस्या है जो मूत्रमार्ग में होने वाले संक्रमण के कारण होती है। यूरिन इन्फेक्शन में आपको कुछ चीजों का परहेज करना चाहिए। ऊपर इस पोस्ट में आप जान चुके हैं कि यूरिन इन्फेक्शन में क्या नहीं खाना चाहिए और इस समस्या से छुटकारा कैसे पा सकते हैं

अगर यहाँ पर दी गई गई जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ Facebook, Twitter, Whatsapp जैसे सोशल मीडिया पर जरूर करें।

नोट – इस पोस्ट में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारी पर आधारित हैं. इसलिए इस पर अमल करने से पहले किसी डॉक्टर या विशेषज्ञ की परामर्श जरूर लें।

इन्हें भी पढ़ें–

Leave a Comment